ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाई गई टेंपो चालकों के लिए ₹6000 में बीमा करवाने की मुहिम अब ला रही है रंग, बड़ी संख्या में मुहिम में शामिल हो रहे हैं टेंपो चालक: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा चलाई गई टेंपो चालकों के लिए ₹6000 में बीमा करवाने की मुहिम अब ला रही है रंग, बड़ी संख्या में मुहिम में शामिल हो रहे हैं टेंपो चालक: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा टेंपो संचालक व चालकों को ₹6000 में बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है, आज उसी के अंतर्गत 20 टेंपो चालकों व संचालकों को मुहिम में शामिल करक 20 टेंपो का बीमा कराया गया. इस कोरोना काल के समय में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति यातायात नियमों के जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने के साथ बीमा में एक चौथाई पैसा अपनी तरफ से टेंपो वालों को देते हुए टेंपो का बीमा करवाया जा रहा है जिससे दुर्घटना के समय टेंपो चालक व संचालकों को किसी भी विषम परिस्थिति से बचाया जा सके.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा की जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसी के अंतर्गत हमारी समिति टेंपो का बीमा ₹6000 में उपलब्ध करवा रही है जिससे आने वाले समय में टैंपू संचालकों व चालकों को बचाया जा सके और सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति पालन करते हुए जागरूक होने का भी पाठ पढ़ आएगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version