जवाद चक्रवात के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल से खुलने/गुजरने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन रद्द | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

जवाद चक्रवात के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल से खुलने/गुजरने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन रद्द | New India Times

उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में आए समुद्री तुफान ‘जवाद‘ चक्रवात के कारण पूर्व तटीय रेल से होकर खुलने/गुजरने वाली 7 ट्रेनों का परिचालन सुरक्षा की दृष्टि से रद्द किया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने आज 2 दिसंबर के दोपहर में बताया कि, जिन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है वह इस प्रकार हैं…

1• आज 2 दिसंबर को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस.

2• कल शुक्रवार 3 दिसंबर को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22644 पटना-एर्णाकुलम एक्सप्रेस.

3• कल शुक्रवार 3 दिसंबर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस.

4• कल शुक्रवार को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस.

5 • कल 3 दिसंबर शुक्रवार को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस.

6• परसों शनिवार 4 दिसंबर को पुरी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार नंदनकानन एक्सप्रेस.

7• परसों शनिवार 4 दिसंबर को भुवनेश्वर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version