प्रमुख समाजिक संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का गरीबों में कंबल और राशन बांट कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

प्रमुख समाजिक संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का गरीबों में कंबल और राशन बांट कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

आपने जन्मदिन मनाते बहुत से लोगों का देखा होगा लेकिन ऐसा जन्मदिन जिसमें सैकड़ों गरीब परिवारों को ठण्ड से बचने गर्म कंबल और खाने के लिए राशन उपलब्ध हो जाये तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। जी हाँ ऐसा ही जन्मदिन मनाया गया मध्यप्रदेश की प्रमुख समाजिक संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का जन्मदिन कुछ इस अंदाज़ में मनाया गया। उनके प्रशंसकों मित्रों ने मिलकर सबसे पहले व्रद्धाश्रम का रुख किया जहाँ मौजूद बुजुर्गों के बीच उनकी मौजूदगी में डॉ अजय लाल और उनके मित्रों ने केक काटकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जहाँ खेल परिवार द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम के तहत गरीबों को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कंबल  बाँटे इसके अलावा डॉ अजय लाल के मित्र पप्पू नायक और स्थानीय सिविल 7 के पार्षद मिक्की चन्देल द्वारा 150 परिवारों को कम्बल और राशन वितरित किये जन्मदिन पर ये गिफ़्ट पाकर  गरीबों के चेहरे खिल उठे।

प्रमुख समाजिक संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का गरीबों में कंबल और राशन बांट कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

इसीलिए डॉ अजय लाल अपनी कलाम से लिखते है कि 

किसी के दर्द का एहसास हो तो ज़िंदगी है।
किसी की भूख का आभास हो तो ज़िंदगी है।।
 किसी बे ज़ुबा की तूँ आवाज़ है तो ज़िंदगी है।
किसी के आंसुओं से तेरी आह है तो ज़िंदगी है।

ये बात उन्होंने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में कहीं वे यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने क्षेत्र के बुजुर्गों के बीच पहुँचकर कहा कि जब उम्र बढ़ती है तो इस बात का एहसास होता है कि अपना जीवन क्षणिक है और थोड़े समय का है इसलिए आगे बढ़कर दूसरों की मदद करने के लिए जीवन जीना चाहिए मैं हर दिन प्रश्न करता हूँ कि ईश्वर ने हमें ज़िंदगी दी तो हमारी ज़िंदगी कैसे सार्थक हुई क्या हमारी ज़िंदगी से किसी को कोई लाभ हुआ किसी की चिकित्सा करा सके ,किसी का दर्द बाँट सके किसी के दुख दर्द में सहभागी हो सके और अगर हमने ये नही किया तो हमारा मनुष्य होने का कोई अर्थ नहीं । ये वक्तव्य डॉ अजय लाल ने दिए सभी के बीच।

प्रमुख समाजिक संस्था आधारशिला संस्थान के डायरेक्टर समाज सेवी डॉ अजय लाल का गरीबों में कंबल और राशन बांट कर मनाया गया जन्मदिन | New India Times

आपको बता दें डॉ अजय लाल वो शख्सियत है जिन्होंने अब तक अपने मिशन अस्पताल से 5000 हजार ऐसे गरीब बच्चों के निःशुल्क जटिल ऑपरेशन करा दिए जिनके बचपन से ही कटे होंठ फटे तालु हुआ करते थे ।लेकिन आज इस महान समाज सेवी की कोशिशों से अब वो सुन्दर और स्वास्थ्य है जिन लड़कियों की शादियां रुकी थी उनके विवाह के रिश्ते आये और उनके भी पीले हाथ हुए इस तरह की समाज सेवा के लिए जाने जाते है डॉ अजय लाल और उनका परिवार जब ऐसे शख़्स का जन्मदिन हो तो भला गरीबों का भला क्यों ना हो।
इसीलिए जन्मदिन हो तो ऐसा हो जिससे गरीबों को भी खुशियाँ मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version