शादी करने के लिये बन गया चोर, शातिर चोरों का रैकेट बेनकाब, तीन कारें, लैपटॉप सहित 14 लाख रुपए का माल बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शादी करने के लिये बन गया चोर, शातिर चोरों का रैकेट बेनकाब, तीन कारें, लैपटॉप सहित 14 लाख रुपए का माल बरामद | New India Timesभोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरिफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो चोरी के वारदातों को अंजाम देकर शादी करने के लिये गृहस्थी का सामान इकट्ठा कर रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरखेड़ी रोड भोपाल में एक युवक बिना नंबर प्लेट की सफेद कार औने-पौने दाम में बेचने की बात कर रहा है। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर युवक को पकड़ कर जब उस से पूछ ताछ की तो उसने चोरी की बात कबूलते हुए अपने साथियों एवं गिरोह के बारे में भी खुलासा कर दिया। साथ ही साथ यह भी बताया कि वह शादी करना चाहता था इसीलिए चोरी करके गृहस्थी का सामान जमा कर रहा था। वहीं चोरी के माल को ठिकाने लगाने का काम इनका साथी संत कुमार करता था।​शादी करने के लिये बन गया चोर, शातिर चोरों का रैकेट बेनकाब, तीन कारें, लैपटॉप सहित 14 लाख रुपए का माल बरामद | New India Timesपुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कार, सोनी कंपनी की एलईडी व एचपी कंपनी का लेपटॉप सहित कुल 14 लाख रुपए का माल बरामद किया।

फिलहाल पुलिस ने शोएब, मनीष, अजय और संतकुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका साथी इश्तियाक और अकरम फरार हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही आरोपियों से चोरी के अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version