अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बेरोजगारों की सुनवाई नहीं करने से परेशान होकर बेरोजगार लखनऊ स्थित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मिलने गये जहां प्रियंका गांधी के नहीं मिलने पर बेरोजगारों ने सर्द रात में खुले में सोकर रात गुजारी जिससे अनेक लोग बीमार हो गये हैं। कुछ लोगों को तो सुबह अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
बताया गया है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के राजस्थान के रणथंभौर घूमने आने के कारण उनसे बेरोजगारों की मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन बेरोजगारों के जमीन पर सर्द रात में सोकर रात गुजारने की खबर पाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काफी गुस्से में नजर आये। उन्होंने आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल का जवाब देते हुये आज अपने गुस्से का इजहार किया।
बताते हैं कि सोशल मिडिया पर बेरोजगार युवाओं की फोटो ट्रेंड होने लगी तो यूपी सरकार हरकत में आई तो पता चला कि ये तो राजस्थान के बेरोजगार युवा हैं जो गहलोत सरकार की शिकायत करने यूपी पहुँचे थे। यूपी के सीएम योगी को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया तो सुत्र बताते हैं कि उन्होंने गहलोत से बात की। गहलोत ने आज जयपुर में अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में गुस्से में कहा कुछ लोग युवाओं को भड़का रहे हैं जिन्होंने यूनियन बनाई है वो नौकरी तो करना चाहते नहीं है मगर इनके सहारे से काग्रेस भाजपा से टिकट लेकर नेतागिरी करना चाहते हैं, पढ़ाई करने वाले की नौकरी लगती है नेतागिरी करने वालों की नहीं।
