मतदान कराने गए कर्मी की मॉर्निंग वॉक से लौटते ही हुई मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपूर (बिहार), NIT:

मतदान कराने गए कर्मी की मॉर्निंग वॉक से लौटते ही हुई मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका | New India Times

भागलपुर जिला के पीरपैंती में कल सोमवार को 9वें चरण का चुनाव है, इस चुनाव के लिए चुनाव कराने गए कर्मी की असामयिक मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई होगी क्योंकि वे शरीर से तो हिस्ट- पुष्ट थे। हालांकि इस संबंध में पीरपैंती थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

इस संबंध में पूछे जाने पर कहलगांव एसडीओ ने बताया की इलेक्शन कमिशन का जो रूल है उसके तहत उनको सरकारी लाभ 15 लाख मिलेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही कहलगांव एसडीओ मधुकांत, एसडीपीओ सुधीर कुमार सिंह, डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचें।

बताया जा रहा है कि मृतक दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के कवेत सकरी निवासी राजकुमार मंडल था। बताया गया है कि राजकुमार मंडल वर्तमान में लालबाग में रहते थें। वे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी थें। उन्हें पंचायत चुनाव में पीरपैंती ड्यूटी के लिए भेजा गया था।

उनके सहयोगियों ने बताया कि वे आज सुबह टहलने के लिए गए थे, मॉर्निंग वॉक से लौटते ही उन्होंने सीने में दर्द होने की बात कही, यह सुनते ही हम लोगों ने तुरन्त उन्हें एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पीरपैंती ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version