फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

टीईटी की परीक्षा रद्द होने से बहराइच में परीक्षार्थियों में नाराजगी और मायूसी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा लीक होने की सूचना के बाद परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई पड़ रही थी। जिले में टीईटी एग्जाम देने के लिए सेंटरों पर भारी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे थे। टीईटी परीक्षा के लिए बहराइच जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।


आज की घटना के बाद परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट्स का कहना है कि पर्चा लीक हो जाने से उन्हें काफी निराशा हुई है। पहले से ही काफी लेट से परीक्षा कराई गई है। सरकार से नाराजगी व्यक्त करते हुए विकलांग परीक्षार्थी नजीब अहमद ने कहा आप सौ साल गद्दी पर बैठिए लेकिन जनता को तो फायदा पहुंचाइये। दिन रात एक कर उन्होंने तैयारी की थी लेकिन अब वो रद्द हो गई अब उन्हें फिर से तैयारी करनी पड़ेगी। मायूस परीक्षार्थियों के कहना है कि आने वाले समय में आचार संहिता लग जाने से भर्तियों पर काफी असर पड़ेगा।परीक्षार्थियों का कहना है कि सरकार को इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसा ना हो.
