ENT स्पेशलिस्ट डॉ एएस भल्ला देहली पब्लिक स्कूल सोसायटी के फंड गड़बड़ी मामले में दिल्ली में हुए गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ENT स्पेशलिस्ट डॉ एएस भल्ला देहली पब्लिक स्कूल सोसायटी के फंड गड़बड़ी मामले में दिल्ली में हुए गिरफ्तार | New India Times

ईएनटी (ENT) स्पेशलिस्ट सीनियर डॉक्टर ए.एस. भल्ला को देहली पब्लिक स्कूल सोसायटी (DPS) के फंड में गड़बड़ी के एक मामले में नई दिल्ली लाजपत नगर में जमानत आवेदन खारिज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है, जहां से डॉक्टर भल्ला को तिहाड़ जेल भेजा गया है। इस मामले में शनिवार को सुनवाई थी लेकिन डॉक्टर अपना पक्ष ठीक से नहीं रख सके और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। डॉ. ए.एस भल्ला शहर के जाने-माने डॉक्टर हैं और वह अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तक रह चुके हैं साथ ही देहली पब्लिक स्कूल का संचालक से जुड़े रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमरजीत सिंह भल्ला का सच सामने आया है। राजीव गांधी एजुकेशनल सोसाइटी, जो देहली पब्लिक स्कूल ग्वालियर की मूल संस्था है। इस सोसायटी द्वारा डॉ एएस भल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का अपराधिक मामला नई दिल्ली के लाजपत नगर में 5 अप्रैल 2019 को दर्ज कराया था। डॉ. ए.एस भल्ला को सोसाइटी के हितों के खिलाफ उनके अवैध कार्यों के कारण 4 नवंबर 2019 को सोसायटी से भी हटा दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने गहन जांच के बाद डॉक्टर भल्ला जो खुद को दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर का निदेशक कहते थे, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, साकेत जिला न्यायालय, नई दिल्ली बुलाया था। यहां डॉ. भल्ला ने जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए जज ने उनके जमानत के आवेदन को खारिज कर दिया। जिसके बाद दिल्ली के लाजपत नगर थाना पुलिस ने जमानत आवेदन खारिज होने के बाद डॉ. एएस भल्ला को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version