वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की एक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें एनसीडी के अन्तर्गत पाप्लेशन बेस्ड स्क्रीनिंग डाटा और नियमित शुगर, ब्लड प्रेशर व कॉमन कैंशर, टीबी स्क्रीनिंग की जानकारी दी गयी। इस दौरान सीएमओ डॉ. शैलेन्द्र भटनागर, एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. बीसी पंत व डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने सभी कम्प्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) से उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें की जानकारी की और निर्देशित किया कि सभी सीएचओ अपने-अपने सेंटरों सहित क्षेत्र में समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का कार्य करें। एनसीडी के अन्तर्गत ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर सहित कॉमन कैंसर की स्क्रीनिंग को नियमित करे। वहीं आने वाले मरीजों से उनके द्वारा किये जा रहे नशे की जानकारी कर उन्हें इससे होने वाले बीमारियों के प्रति सचेत करें। ऐसे मरीजों को टीबी की जांच के लिये अवश्य भेंजे, जिनमें टीबी के लक्षण दिखें। एनसीडी कार्यक्रम द्वारा जो टैबलेट दिया गया है, उस पर नियमित तौर पर पाप्लेशन बेस्ड स्क्रीनिंग का डाटा फीड करें। अपने क्षेत्र में संचारी रोगों से ग्रस्त मरीजों की मलेरिया किट से जांच करें। संदेह की स्थिति में उसे सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर करे। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीज डेंगू-मलेरिया या सामान्य बुखार का मरीज है। सभी अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य समिति कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में रहे। आवश्यकता अनुसार एंटी लार्वा का छिड़काव करायें व जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूग करने के उद्देश्य से कैम्प लगायें।
