भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
जालौर शहर के ऐतिहासिक तालाब की सफाई जोरों पर चल रही है। जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी के आदेशअनुसार जालौर तालाब में चारों तरफ़ उगी झाडियों को जेसीबी द्वारा जड़ से निकाला जा रहा है र पूर्ण रूप से तालाब की सफाई जोरों पर चल रही है।
जालौर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार ममता लहूआ व जीएन शैलेन्द्र यादव सहित पूरी टीम ने सर्वे किया। नगरपरिषद आयुक्त टिकमदान चारण द्वारा भी पूरी टीम लगाकर सफाई अभियान को सक्रियता से चलाया जा रहा है व तालाब पर हुए अतिक्रमणों को भी हटाया गया है।
