टूटी व जर्जर सडक से राहगीर व रहिवासी परेशान, मामूली बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है रोड | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​टूटी व जर्जर सडक से राहगीर व रहिवासी परेशान, मामूली बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है रोड | New India Timesरायबरेली जिले के खीरों तहसील के गुरबख्श गंज सिमरी मार्ग जो दर्जनों मार्गों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है, वर्षों से खराब है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे मोहल्ले वासियों के साथ राहगीर परेशान होते हैं। ​टूटी व जर्जर सडक से राहगीर व रहिवासी परेशान, मामूली बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है रोड | New India Timesगुरबख्शगंज सिमरी मार्ग यह सड़क कई वर्षों से खराब चली आ रही है। जगह-जगह एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। उचित निकासी नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में पानी हमेशा भरा रहता है। बुधवार को हुई बारिश से यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। मोहल्लेवासियों के साथ राहगीर कीचड़ के बीच से होकर निकलने को मजबूर हैं। ​

टूटी व जर्जर सडक से राहगीर व रहिवासी परेशान, मामूली बारिश होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है रोड | New India Timesसड़क पूरी तरह उखड़ गई है। एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश होते ही पुरे सड़क में पानी भर जाता है। बच्चे तो आए दिन कीचड़ में गिर रहे हैं। सड़क बनने का आश्वासन अब तक पूरा नहीं हुआ है। वही खीरों चौराहे पर सड़क खराब होने के कारण खीरों सिमरी मार्ग बुरी तरह बेहाल है। दुर्घटनाओं को दावत दे रही यह सड़कें राहगीरों और मोहल्ले वासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द इसे बनाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version