थाना जनकगंज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कारोबारी दम्पत्ति को घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला/हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

थाना जनकगंज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कारोबारी दम्पत्ति को घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार | New India Times

थाना जनकगंज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कारोबारी दम्पत्ति को घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

मंगलवार की मध्यरात्रि में थाना जनकगंज क्षेत्रांर्तगत समाधिया कॉलोनी निवासी कारोबारी एवं उसकी पत्नि को घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने ताबडतोड गोलियां चलाकर घायल करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी, भापुस द्वारा अतिव पुलिस अधीक्षक शशहर पश्चिम श्री सतेन्द्र सिंह तोमर को थाना बल की टीम गठित कर उक्त घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु निर्देशित किया ।पुलिस को इस सनसनीखेज जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि व्यापारी की नाबालिग बेटी से किसी युवक से बातचीत होती है। जब पुलिस ने बेटी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर संस्कार परिहार से उसकी कुछ पहले दोस्ती हुई थी। जब पिता को इस बात का पता चला तो उन्होंने विरोध किया। इस पर छात्रा ने संस्कार से बातचीत करने से इंकार कर दिया। एक तरफा प्यार में रोड़ा बन रहे पिता ने कई बार युवक को समझाया भी। लेकिन प्यार का जुनून युवक पर इतना बढ़ चढ़ बोला कि वह कुछ भी करने को तैयार हो गया। दो दिन पहले व्यापारी ने बेटी का पीछा करने पर उसे धमकाया था। इसके बाद पुलिस ने संस्कार को अजयपुर उसके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के सामने उसने जुर्म कुबूल करते हुए दोस्त समीर खान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। पुलिस ने समीर को भी गिरफ्तार कर लिया।

थाना जनकगंज पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कारोबारी दम्पत्ति को घर में घुसकर गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार | New India Times

संस्कार ने बताया कि छात्रा के पिता ने जब दो दिन पहले डांटा तो यह बात उसे इतनी खली कि उसने बदला लेने की ठान ली। सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात वह अपने दोस्त समीर खान को लेकर गया। दोनों ने 32 बोर की दो पिस्टल का इंतजाम किया। इसके बाद वह छत के रास्ते व्यापारी के घर में कूदे। अंदर पहुंचे और व्यापारी पर हमला कर दिया। बचाने आई व्यापारी की पत्नी को भी गोली मार दी। वह, छात्रा को दिखाना चाहता था कि वह उसके प्यार में क्या-क्या कर सकता है। पिस्टल कहां से खरीदी पूछताछ जारी

थाना प्रभारी जनकगंज संतोष सिंह यादव का कहना है कि व्यापारी दंपति पर हमला करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया गया है। एक तरफा प्रेम के चलते उन्होंने बदला लेने की नियत से यह हमला किया था। दोनों से दो पिस्टल बरामद हो गई है साथ ही पूछताछ की जा रही है कि यह पिस्टल उन्होंने कहां से खरीदी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version