अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

देश और प्रदेश की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन पर विरोध कर काले झंडे दिखाना चाह रही थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले ही भोपाल पुलिस ने कई पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया और एनएसयूआई कार्यालय के बाहर पुलिस का भारी पेहरा लगाकर जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की चौबे सहित कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने मोदी और शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एनएसयूआई पदाधिकारियों को प्रदर्शन करने की आजादी तो दूर कि बात एनएसयूआई कार्यालय पहुँचने से पहले ही कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया यह लोकतंत्र की हत्या हैं शिवराज सरकार तानाशाही रवैया अपना रही हैं पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जल्दी रिहा नहीं किया तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.
रवि परमार ने कहा कि भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इतनी डरी हुई हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा के एक हफ्ते पहले से ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पुलिस प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही थी सोमवार को पुलिस ने सुबह गलत तरीके से एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिससे स्पष्ट होता हैं कि शिवराज सरकार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से कितना डरती है..
