राजस्थान में एआईएमआईएम के आने की दस्तक से कांग्रेस में बेचैनी, मुस्लिम युवाओं में जोश का माहौल | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में एआईएमआईएम के आने की दस्तक से कांग्रेस में बेचैनी, मुस्लिम युवाओं में जोश का माहौल | New India Times

पहले की तरह रविवार शाम अचानक एआईएमआईएम सुप्रीमो सांसद असदुद्दीन आवैसी के जयपुर आकर दिनभर लोगों से मिलने के बाद पत्रकारों को कहा कि राजस्थान में राजनीतिक तौर पर तीसरे विकल्प की पूरी सम्भावना होने के कारण अगले डेढ महीने में वो पार्टी संगठन खड़ा कर देंगे और आगामी आम विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम के उम्मीदवार खड़े करके चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद खासतौर पर कांग्रेस खेमे में हलचल बढती नजर आने लगी है। क्योंकि कांग्रेस के अधीकांश दिग्गज नेता मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़कर जीतकर आते हैं एवं भाजपा-कांग्रेस नामक दो दलीय व्यवस्था होने के कारण उनके लिये मुस्लिम समुदाय वोट बैंक की तरह उपयोग में आता है।
हालांकि कांग्रेस सहित अनेक कथित सेक्यूलर दलों से जुडे लोग ओवैसी को भाजपा की बी टीम बताते बताते थकते नहीं हैं। जब ओवैसी से पत्रकारों ने पुछा की उनपर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगता है तो इस पर उन्होंने कहा कि वो आरोपों की परवाह नहीं करते हैं। वह राजस्थान में मुस्लिम दलित व पिछड़े लोगो को एक अलग मंच देने आ रहे हैं। ओवैसी ने प्रदेश के मुस्लिम विधायकों पर भी कटाक्ष करते हुये कहा कि वो जब विधानसभा में अंगड़ाई लेते हुये मुसलमान होने का अहसास होता है।

राजस्थान में एआईएमआईएम के आने की दस्तक से कांग्रेस में बेचैनी, मुस्लिम युवाओं में जोश का माहौल | New India Times

राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि एआईएमआईएम की टीम पिछले दो-तीन साल से राजस्थान की राजनीति पर काम कर रही है। वो सभी तरह के हालात जानकर टीम द्वारा पूरा खाका तैयार करने के बाद स्वयं आवैसी ने राजस्थान आकर हलचल शुरू की है। राजस्थान के कुछ लोग हैदराबाद शहर के अलावा पूरे तेलंगाना मे रहकर या राजस्थान से वहां अच्छा व्यापार कर रहे हैं उनसे एआईएमआईएम के नेता व ओवैसी स्वयं बराबर टच में बताते है। उन्हीं से काफी फीडबैक पहले ही ले चुके हैं। जानकारी के अनुसार एआईएमआईएम ने 2023 के आम विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल सीट से जीतकर उन्हीं को टरकाने वाले उन नेताओं को टारगेट करके उनके सामने मजबूत उम्मीदवार खड़ा करेंगे जिनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित अनेक नेत शामिल बताते हैं। एआईएमआईएम कुछ मुस्लिम उम्मीदवारों के अलावा आरक्षित सीटो के अलावा जाट बहुल सीटो पर भी फोकस करेगी। सूत्र बताते है कि राजस्थान मे करीब अड़सठ सीट ऐसी है जहां से कभी किसी ना किसी रुप मे मुस्लिम विधायक रह चुके है। उन सीटो मे से कुछ सीटे वर्तमान में आरक्षित हो चुकी है। उन सीटो पर अंदर खाने एआईएमआईएम का काम चल रहा है।

राजस्थान में एआईएमआईएम के आने की दस्तक से कांग्रेस में बेचैनी, मुस्लिम युवाओं में जोश का माहौल | New India Times

एआईएमआईएम सुप्रीम सांसद ओवैसी से अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगो के अलावा राजनीति पर पकड़ रखने वाले लोग आज दिनभर मिलते रहे। काफी दिनों से आंदोलनरत मदरसा पैरा टीचर्स भी ओवैसी से मिलकर गहलोत सरकार की वादाखिलाफी के बारे मे बताया। अगले डेढ महीने मे एआईएमआईएम का संगठन प्रदेश मे खड़ा करने व आम विधानसभा चुनाव लड़ने का आज जयपुर मे ऐहलान करके ओवैसी ने राज्य भर में जारी गुलाबी गुलाबी सर्द मे गरमाहट ला दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version