गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर जिले के टांडा रोड देवांश पेट्रोल पंप के बगल स्थित चंद्र होम्योपैथिक क्लिनिक का भव्य उद्घाटन हुआ। क्लीनिक के शुभारंभ में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. उद्घाटन का समय कल 12:00 बजे के करीब रखा गया था। उद्घाटन के दौरान डॉक्टर पीयूष चंद्रा ने संवाददाता से अपनी बातचीत में बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। होम्योपैथिक दवा ऐसी दवा है जो रोग को जड़ से खत्म करती है और नुकसान भी किसी को नहीं पहुंचाती।

डॉक्टर चंद्रा ने अपने क्लीनिक का उद्घाटन अपने पिता कपिल के हाथों से फीता कटवा कर शुभारंभ किया। इस दौरान पीयूष चंद्रा की माताजी भी मौजूद थी उन्होंने बेटे की भविष्य के लिए अच्छी मंगल कामना की और मां ने अपने बेटे को एक सीख भी दी कि मरीजों के साथ प्रेम से बात करना जिससे कि उनकी आधी बीमारी आपके बातचीत से ही खत्म हो जाए। अच्छे डॉक्टरों की यही पहचान होती है।
