कंगना पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला: श्रीमती वंदना चौधरी | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कंगना पर दर्ज हो देशद्रोह का मामला: श्रीमती वंदना चौधरी | New India Times

“वो आजादी नही थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 मे मिली है” इस प्रकार के वक्तव्य से देश की आजादी के लिए शहीद हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान तथा देश और देशवासियों की अस्मिता पर चोट करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए. इस मांग को लेकर जिला महिला NCP प्रमुख श्रीमती वंदना चौधरी ने पुलिस निरीक्षक को पत्र सौंपा है. इस मौके पर छाया पाटील, कविता बोरसे, जितेश पाटील, किशोर पाटील, डॉ बाजीराव पाटील, अशोक चौधरी, युवराज पाटील समेत पार्टी वर्कर्स उपस्थित रहे. चौधरी ने कहा कि हाल ही में पद्मश्री पाने वाली इस अभिनेत्री को आखिर किसकी शह प्राप्त है ये सब जानते हैं. विदित हो कि 17 साल की उम्र में गैंगस्टर फ़िल्म से कैरियर शुरू करने वाली रनौत ने 9 नवंबर को निजी चैनल द्वारा आयोजित शिखर संमेलन “सेलिब्रेटिंग इंडिया @75” में 1947 में मिली आजादी को भीख करार दिया. आर्यन खान ड्रग मामले के बाद गुजरात के बंदरगाह पर बरामद की गई 3 हजार किलो ड्रग्स के रहस्यमयी मामले के कारण केंद्रीय जांच एजेंसियां महाराष्ट्र सरकार की रडार पर हैं जिसे सूबे में विपक्षी दल भाजपा की बेचैनी से जोड़कर देखा जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version