अभिनेत्री कंगना रानौत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर थाने पहुंचे कांग्रेसी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अभिनेत्री कंगना रानौत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर थाने पहुंचे कांग्रेसी | New India Times

जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कर पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने के लिए आज थाना जुन्नारदेव पहुंचकर एफआईआर के लिए थाने पहुंची फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत को मोदी सरकार के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है. पदमश्री पुरस्कार पाने के बाद कंगना रनौत ने एक निजी टेलीविजन चैनल टाइम्स नाउ को साक्षात्कार देते हुए कहा कि जो आजादी हमें 1947 में मिली थी वह भीख में मिली थी असली आजादी 2014 में मिली जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। कंगना रानौत ने सांसद वरुण गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि अंग्रेजों ने गांधी के कटोरे में आजादी डाल दी थी। कंगना राणावत के बयानों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी सहित अनगिनत महान क्रांति बलिदानों का अपमान किया है जिन्हें इस देश की आजादी के लिए लड़ते हुए अपने प्राणो सहित सर्वस्व अपने वतन पर कुर्बान कर दिया.

अभिनेत्री कंगना रानौत पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर थाने पहुंचे कांग्रेसी | New India Times

जब टेलीविजन पर कंगना ने यह बयान दिया तब जिन लोगों ने तालियां भी बजाई इससे स्पष्ट होता है कि यह घिनौना कर्तव्य राष्ट्र विरोधी भक्तों ने जानबूझकर किया है जिसे देश में नफरत का बीज बोया जा सके। इन्हीं मांगों को लेकर बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जिसमें राजीव तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम तिवारी वरिष्ठ नेता, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, अंगूरी नागवंशी सेवादल अध्यक्ष, घनश्याम बरखा, अंकित राय, इनायत उल्ला खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता की उपस्थिति में एफ आई आर दर्ज कराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version