एनएसयूआई मेडिकल विंग की मांग पर झुका मेडिकल विश्वविद्यालय प्रशासन, नर्सिंग विद्यार्थियों को दिया जनरल प्रमोशन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई मेडिकल विंग की मांग पर झुका मेडिकल विश्वविद्यालय प्रशासन, नर्सिंग विद्यार्थियों को दिया जनरल प्रमोशन | New India Times

मध्य प्रदेश के लाखों नर्सिंग के विद्यार्थी कोरोना काल में परीक्षा ना होने से अत्यधिक परेशान थे जिसको लेकर मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में नर्सिंग विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के घेराव से लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के निवास का घेराव कर जनरल प्रमोशन की मांग कर रहे थे जिसको लेकर विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर जनरल प्रमोशन की घोषणा की आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग स्टूडेंट्स की मांग को विश्वविद्यालय और भाजपा सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा था जिसको लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग नर्सिंग छात्र-छात्राओं के साथ लगातार विरोध जता रही थी एनएसयूआई मेडिकल विंग ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं के जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी.

रवि परमार ने बताया कि मेडिकल विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. टी.एन दुबे द्वारा एक साल पहले नर्सिंग स्टूडेंट्स के जनरल प्रमोशन का निर्णय लिया गया था लेकिन भाजपा की तानाशाही सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विभाग मंत्री विश्वास सारंग के दबाव में इस पर रोक लगा दी थी लेकिन एनएसयूआई मेडिकल विंग की मांग और हाईकोर्ट के निर्णय पर चिकित्सा शिक्षा विभाग और मेडिकल विवि प्रशासन को झुकना पढा़ परमार ने कहा कि आयुर्विज्ञान विवि द्वारा नर्सिंग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को छोड़कर समस्त छात्र-छात्राओं को जरनल प्रमोशन देने की घोषणा की है जिससे नर्सिंग के लाखों छात्र-छात्राओं को फायदा होगा यह एनएसयूआई और मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग छात्र-छात्राओं की जीत हुई हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version