रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत थांदला नगर परिषद के 504 हितग्राहियों के आवास स्वीकृत कर सूची का अनुमोदन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा किया गया है। इस सूची के अनुमोदन के पश्चात् हितग्राहियों को अपने घर बनाने का सपना पूरा होगा।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) थांदला के 504 हितग्राहियों की अनुमोदित सूची नगर परिषद थांदला के अध्यक्ष श्री बंटी डामोर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भारत सिंह टॉक को सौंपी गई है।
इस दौरान परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री एल.एस.डोडिया एवं शहरी विकास के श्री रामपुरिया उपस्थित थे।
