बहराइच में भी बाइकर्स गैंग सक्रिय, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​बहराइच में भी बाइकर्स गैंग सक्रिय, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम | New India Timesबहराइच में जहां दूसरे अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं वहीं जिले में बाइकर्स गैंग भी सक्रिय है जो राहगीरों को निशाना बना रहा है जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हो रही है। बड़ी बड़ी फोटो के साथ खबरों की सुर्खियां बटोरने वाली एसओजी टीम भी  इस बाइकर्स गैंग पर अंकुश लगाने में नाकाम है।

लखनऊ से आ रहे दम्पत्ति से बाइक सवारों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बहराइच रोडवेज के पास से महिला का पर्स लूट कर बाइकर्स फरार हो गए हैं। यह कोतवाली नगर क्षेत्र रोडवेज-पीपल तिराहे मार्ग की घटना है। पर्स में रखे महिला के मोबाइल पर जा रही रिंग को काट रहे अपराधी काट रहे हैं। यस 6-7-2017 की रात्रि लगभग 11:30 बजे की घटना है।

मुखबिर की सूचना पर योजना बनाते हुए अपराधियों को पकड़ने के दावे करते हुए प्रेस कांफ्रेंस में पीठ थपथपवाने वाली पुलिस व एसओजी टीम क्या बरामद कर सकेगी महिला का पर्स व मोबाइल? आखिर कब लग सकेगी ऐसी वारदातों पर लगाम? आखिर इन अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस व एसओजी टीम क्यों नाकाम हो रही है? 

पुलिस रात्रि गश्त के दावे साबित हो रहे हैं खोखले

इसी रोड पर इससे पहले भी बाइकर्स गैंग कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में अभी भी नाकाम है।

By nit

Exit mobile version