जनता के सहयोग से ही बनेगा बुंदेलखंड राज्य: कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

जनता के सहयोग से ही बनेगा बुंदेलखंड राज्य: कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह | New India Times

बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने कल दतिया गेट के बाहर जनसंपर्क किया। जनता से मिलकर उन्हें बुंदेलखंड राज्य के फायदे समझाए। जनता को बताया कि बुंदेलखंड राज्य बनाने की ताकत उनके हाथ में है लेकिन जब तक जनता वोट नहीं देगी तब तक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन गति नहीं पकड़ेगा।
इस दौरान नुक्कड़ सभा की गई.

जनता के सहयोग से ही बनेगा बुंदेलखंड राज्य: कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह | New India Times

दतिया गेट झांसी के बाहर निकल सभा को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा की बुंदेलखंड राज्य को सभी सरकारों ने लूटने का काम किया है, इस कारण बुंदेलखंड में रोजगार की कमी है, शिक्षा के साधन नहीं है साधन नहीं है, हमें पूरी ताकत पृथक बुंदेलखंड राज्य के लिए लगानी है ।इस बार के चुनाव में जनता को अपना वोट बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में देना होगा वोट की ताकत से ही दिल्ली सरकार को यह पता चलेगा कि बुंदेलखंड की जनता अब जाग गई है और राज्य चाहती है जब तक हम वोट की ताकत का एहसास नहीं कराएंगे तब तक कोई भी सरकार राज्य नहीं बनाएगी।
आज के जनसंपर्क के कार्यक्रम में विक्रम सिंह राठौर, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद नईम मंसूरी, जिला अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, नगर अध्यक्ष राज सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया, आरिफ शेख, शंकर तिवारी, देवेंद्र कुमार अहिरवार, पायल यादव, दीपक परिहार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version