गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

मंडी सचिव के संरक्षण में नवीन सब्जी मंडी बना अवैध कमाई का जरिया 2 दिन पूर्व अवैध धन उगाही वसूली की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिले के उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। आपको बताते चलें कि जिले के शहर की सबसे बड़ी नवीन सब्जी मंडी सिझौली मालीपुर रोड में वसूली घूसखोरी अपने चरम पर है। इससे पूर्व मंडी सचिव ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए कर्मचारियों को कड़ी नसीहत दी थी लेकिन ट्रांसफर होते ही मंडी में जमकर भ्रष्टाचार शुरू हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी सचिव छक्की लाल के मंडी में कमान संभालते ही अवैध वसूली करवाने के लिए अपने चहेते कर्मचारियों राम नयन यादव, ओम सिंह, यह दोनों लोग को तैनात कर दिए हैं और पटरियों पर लगाने वाले छोटे दुकानदारों से जमकर अवैध वसूली की जाती है। दबे मुंह छोटे व्यापारियों ने कई बार इसकी शिकायत कई बार की मगर इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। उप जिलाधिकारी के आदेश पर जांच मंडी सचिव को सौंपी गई है मगर देखना है कि मंडी सचिव इस पर किस हद तक कार्रवाई करते हैं या भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए किसी न किसी षड्यंत्र का सहारा ले सकते हैंहैं क्योंकि जांच के घेरे में मंडी सचिव भी हैं।
