राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर की बीकानेर मिष्ठान दुकान का देवरी तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो दुकान संचालक के चेहरे पर भय का माहौल दिखा. अचानक निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को देख दुकान में कार्यरत कर्मचारियों में हलचल मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी तहसीलदार विनीता जैन पटवारी रशीद खान सहित अन्य कर्मचारियों के साथ देवरी नगर की कचहरी चौराहा के पास स्थित बीकानेर मिष्ठान दुकान की गोदाम पर बुधवार संयम अचानक निरीक्षण करने पहुंच गई जिन्हें देख गोदाम में कार्यरत कर्मचारी और मिष्ठान दुकान संचालक में भय का माहौल देखा गया.

इसी दौरान तहसीलदार विनीता जैन ने निर्मित की गई मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच परख की एवं दुकानदार को गुणवत्ता युक्त मिठाइयों का निर्मित करने एवं साफ स्वच्छता बनाए रखने सहित मिलावटी पदार्थों का उपयोग ना करने की सलाह दी गई. तहसीलदार विनीता जैन ने बताया कि नगर की बीकानेर मिष्ठान दुकान मैं मिष्ठानो में मिलावट की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके बाद दुकान का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की मिठाईयां बनकर तैयार हो चुकी थी जिसकी जांच परख की गई है एवं जांच के दौरान गोदाम में रखि सभी मिठाईयां बैलट पाई गई।
