यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

एयू फाइनेंस बैंक परिसर में शाम को 4:00 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मीना अवस्थी जी, नगर परिषद कमिश्नर श्री यशपाल सिंह जी, भाजपा युवा नेता एवं पार्षद श्री राम शर्मा एवं ट्रांसजेंडर समाजसेवी एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता देविका उर्फ देवेंद्र एस मंगला मुखी रहे. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाने के विचार पर उसकी उपयोगिता उपयोग और उपभोग पर एवं संस्था सुलभ न्याय दिलाने पर अपने विचार रखे उनके व्याख्यान में बैंकों की विधिक सेवा की दूरी समाप्त होती हुई दिखी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद कमिश्नर श्री लाज पाल सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम में बैंकों एवं विधिक सेवा विधिक अधिकारों पर चर्चा की गई उनके आवाहन उनके व्याख्यान में विधिक सेवा को सुचारू रूप से बताने के लिए प्रयास करने होंगे कहां गया कार्यक्रम के अन्य अतिथि भाजपा युवा नेता श्री राम शर्मा जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना करें उसके साथ-साथ जनधन योजना के बारे में विचार दिए कार्यक्रम की संयोजिका एवं अतिथि देविका और देवेंद्र देवेंद्र एस मंगला मुखी द्वारा दबे कुचले समाज के लोगों के लिए विधिक सेवा देने के लिए प्रार्थना की गई उसके साथ साथ सबका विकास एवं सब के साथ समानता का अधिकार रखने के लिए आवाहन किया गया कार्यक्रम के संयोजक एयू फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर लोकेंद्र जी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन की मंगल कामना की गई कार्यक्रम में मार्गदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती मीरा अवस्थी जी का रहा और कार्यक्रम में लोकेंद्र कुमार जी कुमारी बबली अन्य लोग उपस्थित रहे.
