मेघनगर थाने पर पदस्थ हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी का नगर के पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर थाने पर पदस्थ हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी का नगर के पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत | New India Times

मेघनगर के नये थाना प्रभारी ने पदस्थ होते ही एक बैठक नगर के पत्रकारों के साथ की गई. बैठक में पत्रकारों से नव नियुक्त थाना प्रभारी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि मैं तुरसिंह डावर हूँ और आपसे वादा करता हूँ की नगर में अवैध कार्य को नहीं होने देंगे और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. मैं भी पास ही के जिले अलिराजपुर का हूँ.

मेघनगर थाने पर पदस्थ हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी का नगर के पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत | New India Times

नगर के तमाम पत्रकारों ने अपना परिचय देते हुए थाना प्रभारी स्वागत किया.

जानकारी के अनुसार जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर को इन दिनों सट्टा व्यवसायियों ने बदनाम कर रखा है, नगर के गली मोहल्ले में जिस प्रकार से सट्टा व्यवसाय चल रहा है उससे यह भी लगता है कि जिम्मेदार जान कर भी अंजान बने हुए हैं. अब देखना है कि नये थाना प्रभारी इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version