यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही, नगर के मुख्य मार्ग पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही, नगर के मुख्य मार्ग पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत देवरी पुलिस द्वारा नगर में दुपहिया वाहनों को रोक कर चलानी कार्यवाही की गई.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही, नगर के मुख्य मार्ग पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के निर्देशन एवं देवरी एसडीओपी सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में देवरी पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मंगलवार को देवरी पुलिस द्वारा नगर के सिविल लाइन चौराहा मुख्य मार्ग पर थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक के साथ थाने के स्टाफ के द्वारा बैरिकेड लगाकर वाहनों को चेक किया गया एवं नियम विरुद्ध यातायात कर रहे वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, इसी दौरान बिना नंबर प्लेट एवं बिना लाइसेंस बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने पर दर्जनों वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट वाहनों को रोककर जांच की जा रही है जिससे चोरी किए गए वाहनों का पता लगाया जा सके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version