10 नवम्बर को थांदला में पत्रकार मिलन समारोह का होगा आयोजन, भजन गायक शिवकुमार पाठक करेंगे शिरकत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

10 नवम्बर को थांदला में पत्रकार मिलन समारोह का होगा आयोजन, भजन गायक शिवकुमार पाठक करेंगे शिरकत | New India Times

थांदला झाबुआ अंचल के समस्त पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक सेवाओं में अग्रणी अधिकारियों का दीपावली मिलन समारोह धर्म नगरी थांदला के पेटलावद रोड़ स्थित अनमोल गार्डन पर होने जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक सुधीर शर्मा, समकित तलेरा, कादर शेख, रितेश गुप्ता एवं पवन नाहर ने बताया कि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते जिलें के पत्रकारों ने कोई भी वृहद सम्मेलन आयोजित नहीं किया था लेकिन वर्तमान समय में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ज़िलें के चयनित वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक सेवाओं में अग्रणी अधिकारियों का सम्मान करने के उद्देश्य से यह मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

10 नवम्बर को थांदला में पत्रकार मिलन समारोह का होगा आयोजन, भजन गायक शिवकुमार पाठक करेंगे शिरकत | New India Times

आयोजन पत्रकारों के आत्मसम्मान एवं शासन प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के साथ पत्रकारों का आपसी समन्वय ज़िलें के विकास में महत्वपूर्ण सेतु साबित होगा।

उक्त आयोजन में टी सीरीज के सुप्रसिद्ध भजन गायक कभी प्यासे को पानी पिलाया नही फेम शिवकुमार पाठक भजन, देशभक्ति गीत, फिल्मी नग्मों से उपस्थित मेहमानों का मनोरंजन भी करेंगे।

थांदला नगर के पत्रकारों ने अंचल के सभी पत्रकारों से आयोजन में पधारने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version