क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया ने विधायक निधि से पौधों को पानी पिलाने के लिए रोटरी क्लब अपना को दिया पानी का टैंकर, मुस्लिम समाज को भी पानी का टैंकर देने की घोषणा की | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया ने विधायक निधि से पौधों को पानी पिलाने के लिए रोटरी क्लब अपना को दिया पानी का टैंकर, मुस्लिम समाज को भी पानी का टैंकर देने की घोषणा की | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में मानव सेवा के लिए हमेशा आगे रहने वाली रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा लगातार स्थाई प्रकल्प के रूप में एक से बढ़कर एक कार्य किया जा रहा है। जैसे प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव हो या 1111 पौधरोपण या फिर पक्षी घरौंदा निर्माण, जिसके बाद अब जल ही जीवन की जरूरी सेवा को देखते हुए विधायक वीरसिंह भूरिया ने विधायक निधि से रोटरी क्लब अपना मेघनगर को पौधों को पानी पिलाने के लिए टैंकर दिया !

टैंकर वितरण के शुभारंभ अवसर पर एक सादे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मेघनगर के दशहरा मैदान पर पहुंचे विधायक वीर सिंह भूरिया ने मुस्लिम समाज को भी एक टैंकर विधायक निधि से देने की बात कही है. इस कार्यक्रम में नगर के कई समाजसेवी पत्रकार ओर रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर पानी के टैंकर का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व एडवोकेट हाजी सलीम शेरानी, पत्रकार अनूप भंडारी, उद्योगपति जयंत सिंघल, रोटरी क्लब के संस्थापक भरत मिस्त्री,महेश प्रजापति, पंकज राका, डॉक्टर किशोर नायक, ऋषि राका, कयूम खान पठान, राजेश भंडारी, महेंद्र सिंह सोलंकी, राजू धानक, आदी ने अपने विचार व्यक्त किए।

विधायक वीरसिंह भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हम जल ही जीवन है सेवा के कार्य करते जा रहे हैं शहरी क्षेत्रों की जल ही जीवन जरूरतों को देखते हुए पूर्व में हमने एक टैंकर बेडावली और एक टैंकर नगर परिषद को दिया है. रोटरी क्लब द्वारा पूर्व के दिनों में 5 किलोमीटर की दूरी में 1111 पौधे लगाए गए जिस को पानी देने के लिए टैंकर हमने वृक्ष बचाओ जीवन बचाओ के तहत दिया है। आने वाले दिनों में जरूरत को देखते हुए एक शव वाहन भी हम जल्द ही मेघनगर को देने जा रहे हैं !

शहरी क्षेत्र में सेवाओं के द्वार खुले हैं जैसी जरूरत रहेगी हमारे क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा विधायक वीर सिंह भुरिया !

रोटरी क्लब के अध्यक्ष निलेश भानपुरिया ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया पानी का टैंकर मुक्ति.धाम पर दाह संस्कार,गमी के आयोजन या मांगलिक उत्सव व आने वाले गर्मी के दिनों में पानी जरूरत मन वार्ड में पानी की व्यवस्था की जाएगी !

कार्यक्रम के दौरान विधायक वीर सिंह भूरिया के अपने हाथों से असहाय परिवारों को ठंडा मौसम को देखते हुए नि शुल्क कंबल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर श्री सलीम शेरानी, अनूप भंडारी, श्री पंकज बडौला, अली असगर बोहरा, प्रेमसीग बसोड, फारुक शेरानी, दशरथ सिंह कट्टा, रोटरी क्लब अपना के डॉक्टर किशोर नायक, गोविंद सिंह चौहान आदी उपस्थित थे !

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष निलेश भानपुरीया ने किया आभार व्यक्त रोटरी क्लब के संस्थापक श्री भरत मिस्त्री द्वारा किया गया !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version