अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महा सचिव का किया गया स्वागत | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महा सचिव का किया गया स्वागत | New India Times

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महा सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सचिव हिन्दू राष्ट्र निर्माण संघ आशुतोष राय एवं प्रवक्ता हरेराम चौबे एक दिवसीय दौरे पर लखीमपुर खीरी पहुंचे।लखीमपुर आगमन पर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप पर जोरदार स्वागत किया, उसके बाद उनका काफिला तिकुनिया कांड में मारे गये मृतक सुभम मिश्र के निवास गढ़ी रोड एव परसेहरा बुजुर्ग निवासी हरिओम मिश्र के घर पहुँचा और उनके परिजनों से मुलाकात की। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सरकार ने आर्थिक सहायता के साथ ही एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया था किंतु अभी तक नौकरी के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। परिजनों ने नौकरी प्रकरण में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय महा सचिव डॉक्टर आशुतोष राय से मदद करने की मांग की, जिस पर डॉक्टर आशुतोष राय जी ने आश्वासन दिया कि तिकुनिया कांड में मारे गए चारों लोगों को न्याय दिलाने के लिये वह मुख्यमंत्री और राज्यपाल से वार्ता कर हर सम्भव मदद करेंगे. श्री राय ने बताया कि चारों मृतकों के परिजनों की हर सम्भव मदद की जाएगी। इसके बाद उनका काफिला अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार शुक्ल के निवास पर रामनगर पहुंचा जहाँ जल पान के साथ ही सांगठनिक बिषयों पर गंभीर चर्चा की गई. प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध शुक्ल एवं हरेराम चौबे ने कहा कि सीघ्र ही रिक्त पदों पर योग्य एवं कर्मठ व्यक्तियों का चयन कर संग़ठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से राकेश शर्मा, विनोद कुमार शुक्ल, चन्द्र शेखर शुक्ल, आनंद कुमार, अजय कुमार, विनय शुक्ल, अयंकर सिंह, सुरेश सिंह तोमर, ब्रजेन्द्र कुमार, मनमोहन शुक्ल, सुभम बाजपेई, अखिलेश बाजपेई समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version