कल सुबह खिलेगी आनंद यात्री की पाड़वा पहाट | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

कल सुबह खिलेगी आनंद यात्री की पाड़वा पहाट | New India Times

आनंद यात्री परिवार की ओर से हर साल दीपावली उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले संगीत रजनी समारोह की श्रृंखला में इस साल भावगीतों की महफ़िल सजने वाली है. लोकप्रिय मराठी स्टेज शो म्यूजिक प्रोग्राम “सुर नवा ध्यास नवा” में प्रतिभागी गायक कलाकार श्री प्रशांत कालूंद्रेकर तथा गायिका श्रीमती मेघना कालूंद्रेकर 7 नवंबर की सुबह गीत संगीत, शास्त्रीय सुरों की छटा बिखेरने जा रहे हैं. वाद्यवृंद में श्रीरंग परब, राकेश कुलकर्णी, गौतम नाईक का समावेश है. पंचायत समिति के नई इमारत प्रांगण में सुबह 6 बजे आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए दर्शकों और संगीत प्रेमियों को उपस्थित रहने की अपील आनंद यात्री परिवार की ओर से की गई है. आनंद यात्री डॉ चंद्रशेखर पाटील, डॉ अमोल सेठ, डॉ आशिष महाजन, सुहास चौधरी, बंडू जोशी, कडू माली, प्रो सुधीर साठे समेत शहर कार्यकारणी के सभी सदस्य दीवाली पर हर साल बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए प्रयासरत रहते हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version