दर्यापुर ग्राम पंचायत में हुए की हो जांच: संजय खन्ना | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

दर्यापुर ग्राम पंचायत में हुए की हो जांच: संजय खन्ना | New India Times

भुसावल तहसील से सटे वरणगांव फैक्ट्री के दर्यापुर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. दर्यापुर शिवार आयुध निर्माणी वरणगांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय खन्ना ने पूर्व सरपंच और ग्राम पंचायत पर 2005 से हुये लाखों रूपयों के भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग की है. जिसके लिए शुक्रवार को उन्होंने प्रशासन से मांग की है की इस सिलसिले में जिला अधिकारी अभिजीत राउत तथा जिला परिषद के मुख्य अधिकारी द्वारा जांच की जाए और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए जाएं. खन्ना ने हमारे संवाददाता से बात करते हुये कहा है की उनके पास 2005 से किए गए लाखों रुपये के घोटाले के पुख्ता सबूत हैं की कैसे दर्यापुर के पूर्व सरपंच और ग्राम पंचायत की मिलीभगत ने प्रशासन को लूट कर लाखों रुपयों को चुना लगाया है. संजय खन्ना ने मांग की है कि भुसावल तालुका पंचायत समिति के बीडीओ विलास भटकर 2005 में दर्यापुर ग्रामपंचायत द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव और बिलों की जांच करें और गांव के विकास के नाम पर हुए लाखों रुपयों के घोटाले में प्रशासन का सहयोग करें. खन्ना ने आरोप लगाया है की गांव में सड़क, पानी की टंकी, हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, साफ सफाई कचरा, निर्माण काम तथा अन्य कई काम को फर्जी बताकर प्रशासन को धोखे में डाला और लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार किया. इसके लिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा न्याय न मिलने पर वो जल्द ही आंदोलन करेगे. खन्ना का कहना है की इससे पहले भी जांच के आदेश दिए गए थे लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई थी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version