अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

अमन की नगरी झांसी में श्री राहुल रिछारिया कांग्रेस प्रदेश सचिव के निवास स्थान पर दीपावली के शुभ अवसर पर मोनियाँ नृत्य का आयोजन किया गया जो की बुन्देलखड की असल पहचान है.

इस दौरान राहुल रिछारिया जी एवं उनका पूरा परिवार मौजूद रहा.

आप को बताते चलें कि आज भी राहुल रिछारिया जी ग़रीबों, बेसहारों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते, वर्तमान समय एवं कोरोना जैसी महामारी में लोगों की आर्थिक मदद के लिए बराबर झाँसी की जनता के लिए निःस्वार्थ काम काम किया. कांग्रेस पार्टी के पद पर मनोनीत होने के बावजूद आज भी वह लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटे.

श्री राहुल रिछारिया जी ने सभी आए हुए लोगों एवं बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्योहारी एवं नाश्ता वितरण कराया, इस दौरान उनकी फैमली एवं धीरज जी मौजूद रहे.
