बुरहानपुर के एक छात्र ने NEET परीक्षा में प्राप्त किए 593 अंक।श | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के एक छात्र ने NEET परीक्षा में प्राप्त किए 593 अंक।श | New India Times

ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग बुरहानपुर में पदस्थ शासकीय कर्मचारी मुश्ताक अहमद निजामी के पुत्र एवं पूर्व पार्षद असगर साहब के नवासे फुरकान अहमद निजामी ने NEET परीक्षा में 720 में से 593 अंक प्राप्त कर बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मास्टर हाजी मोहम्मद ईनाम उल्ला खान,वरिष्ठ अधिवक्ता हाजी
सिराज अहमद अंसारी, हाजी जलील अहमद निजामी, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं सचिव सर्व श्री शाह परवेज़ सलामत एवं एडवोकेट शाहिद अंसारी, हाजी मतीन अजमल सहित परिवार, समाज जनों, इष्ट मित्रों और हितेषी बंधुओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। फुरकान निजामी ने बारहवीं की सीबीएसई परीक्षा में 96 % अंक प्राप्त किया था। उसने बताया कि वह एमबीबीएस कुछ परीक्षा पास करके राष्ट्र और समाज की सेवा करना चाहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version