भय और अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए जनता पुलिस का सहयाेग करे : अनिल कुशवाह | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड, NIT; ​
भय और अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए जनता पुलिस का सहयाेग करे : अनिल कुशवाह | New India Timesभिंड पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह ने कार्यभार संभालने के बाद कुछ दिनों में ही भिंड की भौगोलिक स्थिति और जिले के समस्त पुलिस थानों के अंदर दर्ज अपराधों, पेंडिंग अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाह के निर्देशन में शहर के अंदर चिन्हित स्थानों पर पुलिस पोइंट लगाए गए हैं। इन चैकिंग पोइंटों की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस कप्तान दिन रात देख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों से आव्हान किया है कि आपके गांव, कस्बे और मोहल्लों में कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है या उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इतना ही नहीं अगर आपके गांव, गली, मोहल्लों में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब, जुए और सट्टे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना हमें मोबाइल के जरिए दे सकते हैं। आपका नाम और पता सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। अगर आप लोगों के द्वारा दी गई सूचना सत्य और प्रमाणित पाई गई तो आपको पुरस्कृत भी किया जाएगा। पुलिस आपकी मित्र है कृपया पुलिस का सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version