घरेलू विवाद के चलते युवक ने पी डाई, डायल-100 पुलिस द्वारा उपचार हेतु पहुंचाया गया जिला चिकित्सालय | New India Times

आशिफ शाह लकी, भिंड (मप्र), NIT:

घरेलू विवाद के चलते युवक ने पी डाई, डायल-100 पुलिस द्वारा उपचार हेतु पहुंचाया गया जिला चिकित्सालय | New India Times

घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने डाई पी ली जिसे डायल-100 पुलिस सेवा द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

दिनाँक 31-10-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल के माध्यम से प्रातः 09:09 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जिला भिंड के थाना देहात के अंतर्गत श्रीकृष्ण नगर अटेर रोड में कालर के बेटे ने डाई पी ली है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भिण्ड आपरेटर मिथुन मौर्य द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 22 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक 190 सुनील और पायलेट ब्रजेश सिंह द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दीपक पुत्र राजकुमार जोशी उम्र 22वर्ष निवासी श्रीकृष्ण नगर अटेर रोड को परिवारीजनों के साथ ले जाकर जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया एफआरवी स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या के उद्देश्य से युवक द्वारा डाई का सेवन किया गया। अग्रिम कार्यवाही अस्पताल पुलिस चौकी व थाना स्तर पर की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version