पत्रकार व डॉक्टर ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों में बांटे फल व बिस्किट के पैकेट | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

पत्रकार व डॉक्टर ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों में बांटे फल व बिस्किट के पैकेट | New India Times

जहां भयानक बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है वहीं बाढ़ ग्रसित इलाकों में फंसे लोगों को समय-समय पर कुछ ना कुछ वितरित कराया जा रहा है। भयंकर बाढ़ से गांव जलमग्न हो गए हैं और रहने के लिए लोगों के पास घर नहीं और खाने के लिए खाना नहीं है. तो इसी क्रम में लोगों की मदद के लिए पत्रकार तबस्सुम अंसारी व डॉक्टर अख्तर हुसैन बखूबी अपने फर्ज के प्रति डटे हुए हैं। इनके द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को तंबौर में राहत सामग्री वितरित की गई जिसमें लोगों तक राहत सामग्री पहुंचते ही गांव के लोगों ने उनको बहुत आशिर्वाद दिया और उनको आश्वासन दिया कि धैर्य बनाए रखें आपकी हर यथासंभव मदद की की जाएगी. बाढ़ में फंसे लोगों की फरिश्ते के रूप में लोग अपने फर्ज को अदा कर रहे हैं।

सकरन सीतापुर लहरपुर मतुआ सम्पर्क मार्ग स्थित कस्बा मतुआ चौराहे से पहले भारतीय स्टेट बैक की तरफ से बाढ़ राहत कैम्प लगाकर हजारों की सख्या में लन्च पैकेट वितरित किये गये हैं.
जानकारी के अनुसार भारतीय स्टेट बैक शाखा बिसवां खुर्द के शाखा प्रबंधक रामकिशोर यादव, सिंघनापुर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी व फील्ड ऑफिसर राजेश कुमार व लीगल एडवाईजर बैंक पैनल एडवोकेट मारुत पुरी अन्य बैंक कर्मचारियों के सहयोग से बिकास यादव सरवन पाल आदि लोगों ने बाढ़ राहत कैम्प लगा कर हजारों की सख्या में लोगों को लन्च पैकेट वितरित किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version