भारतीय कृषक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

भारतीय कृषक दल ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन | New India Times

भारतीय कृषक दल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया गया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद न्यूनतम स्तर पर हो रही है,सेंटर प्रभारी धान में मनको का बहाना बनाकर किसानों का धान रिजेक्ट कर देते हैं, मेरा सुझाव है कि मानकों में कमी होने पर धान पर मानकों के हिसाब से कुछ कटौती काट कर धान की खरीद की जाए जिस से किसानों का धान भी बिक जाए व मिलर्स को भी समस्या न हो।
2, बेमौसम बरसात व बाढ़ ने किसानों की फसलें/सब्जियों सब नस्ट हो गयी है जिससे किसानो का भारी नुकसान हुवा है अतः धरातल पर सक्रियता से जाँच कर नुकसान को सूची वृद्व किया जाये ताकि शासन से ससमय समचित्त लाभ किसानों को मिल सके।
3, रात रात धान/सब्जी की रखवाली के पश्चात किसानों की फसल बर्बाद हो गयी है अब गेहू की बुबाई हो रही है जिसे छुटा घूम रही हजारो गाय बर्बाद को तैयार है. गोशाला व पशु आश्रय स्थल शो पीस हैं। फसल सुरक्षा हेतु ठोस कार्यवाही अमल में लायी जाए.
इस दौरान भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव, प्रदेश अध्यक्ष युवा सरदार कमल जीत सिंह, जिला प्रभारी राजीव सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रजनीश यादव, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रकाश गंगवार आदि मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version