भुसावल रेल मंडल ने मनाया जागरूकता सप्ताह | New India Times

लियाक़त शाह, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल रेल मंडल ने मनाया जागरूकता सप्ताह | New India Times

भुसावल शहर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एस.एस केडिया द्वारा सभी मंडल के अधिकारीयों तथा कर्मचारीयों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई. इस समारोह मे मंडल रेल प्रबंधक एस.एस केडिया तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक नविन पाटील विशेष अतिथी के रुप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. समारोह का संचालन वरीष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एन.डी. गांगुर्डे द्वारा किया गया था. इस समारोह के सफल संचालन में मंडल दूरसंचार विभाग, इंजीनियरींग विभाग तथा कल्याण विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ था. सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पहले पखवाड़े में निबंध प्रतियोगिता एवं स्लोगन घोषवाक्य तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version