अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पति-पत्नी के झगड़े से परेशान होकर तालाब में आत्महत्या करने पहुँची जहांगीराबाद निवासी 29 वर्षीय महिला को ड्यूटीरत मैत्री मोबाइल की टीम ने सकुशल बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का उसके पति से अक्सर झगड़ा होता था, जिससे नाराज होकर आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे महिला नीलम पार्क तालाब के किनारे आत्महत्या करने जा ही रही थी तभी वहां ड्यूटी कर रही महिला आरक्षक उपासना व संगीता की नजर उक्त महिला पर पड़ी। जिसे महिला स्टॉफ द्वारा तत्काल रोका गया, जिससे बातचीत करने पर मालूम चला कि वह पति से परेशान होकर आत्महत्या करने आई हुई थी। स्टॉफ द्वारा महिला को समझा-बुझाकर महिला डेस्क जहांगीराबाद पहुँचाया गया एवं परिजन के सुपुर्द किया गया।
