राकेश यादव/त्रिवेंद्र जाट, गौरझामर/सागर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ-सट्टा, अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में आज 26 अक्टूबर 2021 को अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर, एसडीओपी देवरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह ठाकुर हमराह स्टाफ के प्रशांत लोधी निवासी ग्राम मढ़ी के खेत में जुआ खेलने की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने पर ग्राम में हमराह स्टाफ के पहुंचकर कार्यवाही करते हुए मौके पर कुल 18 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके नाम प्रशांत लोधी, बल्देव लोधी, लखन लोधी, मागीरथ लोधी, समस्वरूप लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, नर्मदा अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, हनुमत प्रजापति, मुलू अहिरवार, गोलू अहिरवार, शुभम कोरी, कमलेश कोरी, राजू अहिरवारव, रवि अहिरवार, बढी राम मुल्ली पटेल महेश अहिरवार जिनके फड एवं पास से 36800 रुपये नगद, 10 मोबाइल कीमती करीब 42500 रुपये एवं 52 ताश के पते जप्त किये गये. बाद में थाना पर उक्त आरोपियों पर अपराध क्र. 246 / 21. धारा 13 जुआ एक्ट के मुकदमा पंजीबद्ध किया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह ठाकुर, सउनि जमुना प्रसाद रजक, प्रेमनारायण शुक्ला, अशोक तिवारी, प्रभार 1557 प्रआर 453 मुन्नाला रजक, आरक्षक 500 नीरज आरक्षक 773 देशराज ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
