शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में एडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मंगलवार को जगत चौराहे सराय गजरा रोड पर दरगाह हजरत भुल्लन शाह बाबा की मजार एवं वक्फ संपत्ति में स्थित मदरसा संचालित है जिसमें बच्चों को पढ़ाया जाता है और इस जगह पर भूलन शाह बाबा की दरगाह मौजूद है जिसमें रोजाना जायरीन लोग आते जाते रहते हैं. दरगाह और मदरसा के समीप करीब 10 मीटर दूरी पर एक शराब की दुकान खोली जा रही है जिससे मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर बहुत प्रभाव पड़ सकता है और दरगाह में आने जाने वाले जायरीनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए मदरसा सचिव और वक्फ़बोर्ड कमेटी अध्यक्ष मुन्ना खान अब्बासी और पास में स्थित दुकानदारों ने एडीएम साहब को शराब की दुकान ना खुलवाने के लिए ज्ञापन दिया. ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय के नाम दिया गया और सभी ने उम्मीद की है कि जिला कलेक्टर महोदय शीघ्र ही कार्रवाई कर शराब की दुकान को वहां खोलने से रोकने के निर्देश जारी करेंगे जबकि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कोई भी मदरसा दरगाह मंदिर के और पास कम से कम 100 मीटर की दूरी पर कोई भी शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है.
इस अवसर पर मुन्ना खान अब्बासी जिला अध्यक्ष बफ बोर्ड कमेटी धौलपुर, मुजफ्फर अली सचिव मदरसा रजा ए मुस्तफा और सभी दुकानदार बंधु शकुंतला देवी, बंटी खान, पसंद गौरव, मदरसा टीचर सतीश, मनोज, आकाश जी, ज्योति को शुभम अवतार मोनू मुद्गल जी पिंटू मुद्गल जी एवं कई दुकानदारों एवं तलैया के निवासियों ने शराब के विरोध में एकत्रित होकर मीडिया के सामने अपनी बात रखी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version