भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर तत्काल शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर तत्काल शिकायतों के निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट के सभागृह कक्ष में सोमवार को टीएल बैठक में भोपाल जिले के समस्त विभागों के सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व और नगर निगम में लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने तीन-चार दिनों के अन्दर प्रकरणों को निपटाने की हिदायत दी। कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शिकायतों का निराकरण किया जाये।

कलेक्टर श्री लवानिया ने लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को निर्देश दिये कि दिव्यांग व्यक्ति मेरे चेम्बर तक सीधा आ सके, इसके लिए बाधा रहित रास्ते का निर्माण 25 दिसम्बर की समयवाधि में पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि रास्ते में दोनों तरफ रेलिंग भी लगाई जाये। जिससे दिव्यांग व्यक्ति को आने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कलेक्टर श्री लवानिया ने नगर की सड़कों को भी शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में एडीएम श्रीमती माया अवस्थी ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये कि पंचायत चुनाव शीघ्र होने की संभावना है। अत: अपने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का लेटेस्ट डेटा शीघ्र उपलब्ध करायें। बैठक में एडीएम श्री मरावी एवं जिले से संबंधित कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version