इन्सपायर अवार्ड योजना नॉमिनेशन में जिले ने प्राप्त किया देश में 33 वां स्थान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (मप्र), NIT:

इन्सपायर अवार्ड योजना नॉमिनेशन में जिले ने प्राप्त किया देश में 33 वां स्थान | New India Times

जिला धौलपुर में अन्य जिलों की अपेक्षा कम विद्यालय होते हुए भी जिले ने इन्सपायर अवार्ड नॉमिनेशन मैं देश में 33वां स्थान प्राप्त किया।जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों को इन्सपायर अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए निर्देश दिए । इसी क्रम में इंसपायर अवार्ड योजना में देश में 33वां स्थान प्राप्त कर जिले ने नाम रोशन किया। इन्सपायर अवार्ड नॉमिनेशन 2021-22 भारत सरकार द्वारा संचालित इंसपायर अवार्ड योजना कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के नवीन विचारों उनकी खोज आदि को प्रोत्साहित करने की योजना है जिसमें बाल वैज्ञानिक अपनी नई खोज,विचार को विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन करवाते हैं। इस योजना में सरकारी और निजी विद्यालयों द्वारा भाग लिया जाता है जिसमें एक विद्यालय से अधिकतम 5 बच्चे नामंकित हो सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी( माध्यमिक शिक्षा) अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन और जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की मॉनिटरिंग में अधिकांश विद्यालयों ने भाग लिया । इस योजना की मॉनिटरिंग को गति प्रदान करने के लिए अरविंद शर्मा ने जिले के समस्त विद्यालयों के मेंटर का ग्रुप बनाकर टीम भावना से कार्य करवाया। जिला स्तर पर मेंटर के रूप में कार्य कर रहे जयसिंह सिकरवार ने बताया कि इस बार जिले के कुल 825 विद्यालयों एवं 3937 विद्यार्थियों ने नॉमिनेशन किया। प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय जी ने बताया कि गत वर्ष हमारे जिले से 3513 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें से राष्ट्रीय अथॉरिटी द्वारा 151 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पूसिंह सिकरवार और रमेशचंद्र भानू एवं एसीबीईओ राजाखेड़ा विशाल गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक विद्यार्थियों को दिलवाने के लिए विद्यालय वार मेंटर बनाकर जिम्मेदारी दी गई थी । जिला स्तर पर प्रेरक की भूमिका का निर्वहन करते हुए भगवानसिंह मीणा ने कई विद्यालयों को व्यक्तिगत प्रेरणा प्रदान कर इस योजना से जुड़वाया। देवखेड़ा प्रधानाचार्य देवीसहा ने लोकगीत के माध्यम से विद्यालयों में जागरूकता प्रदान की। ब्लॉक धौलपुर से सर्वाधिक नॉमिनेशन करवाने वाले सीबीईओ दामोदर लाल मीणा ने निजी विद्यालयों को भी ग्रुप बनाकर अधिकतम विद्यालयों को इस योजना से जुड़वाने में सफलता हासिल की । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग ने शिक्षा विभाग की समस्त टीम को धन्यवाद दिया । इस समस्त कार्य को मोनिटरिंग कर रहे जिला कलक्टर ने जिले का देश में कम स्कूल होते हुए भी 33 वां स्थान होने पर इस योजना में कार्य करने वाले समस्त कर्मिकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version