समाज सेवी संगठन ने लिया सरकारी अस्पताल का जायजा, आधुनिक लेबोरेटरी की जानी स्थिति | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाज सेवी संगठन ने लिया सरकारी अस्पताल का जायजा, आधुनिक लेबोरेटरी की जानी स्थिति | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में हाल ही में लायन्स क्लब थांदला ने सेवा सप्ताह मनाते हुए जनसेवा के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किये। इसी कड़ी में लायन्स क्लब अध्यक्ष बी एल गुप्ता, पूर्वाध्यक्ष ऋषि भट्ट एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर, पत्रकार रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ने थांदला सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आधुनिक लेबोरेटरी की तकनीक के बारे में चर्चा की. वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन हेमेंद्र नागर (मुन्ना भाई) ने बताया कि करीब 8 सदस्यों की टीम मिलकर डॉक्टरों द्वारा बताई जा रही बायोकेमिस्ट में आने वाली विभिन्न प्रकार की जाँच इस आधुनिक मशीन द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खून, पेशाब व शुगर के सेम्पल लिए कर उन्हें दोपहर तक कम्प्यूटराइज्ड रिपोर्ट निःशुल्क प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध नवीन आधुनिक मशीन में एक साथ करीब 145 सेम्पल की जाँच हो रही है।

इस कार्य में लेब टेक्नीशियन अमरसिंग बिलवाल, श्याम गुर्जर, सुनील मेड़ा, शान्तु वसुनिया, कोविड के लिए श्वेता खतेड़िया, शंकर डामोर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर रामू डामोर और स्वयं हेमेंद्र नागर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे है। समाजसेवियों ने बीएमओ डॉ अनिल राठौड़ से सिविल अस्पताल की आवश्यकताओं की जानकारी ली।

लायंस क्लब अध्यक्ष बी एल गुप्ता ने आश्वस्त किया कि वे भी अंचल के मरीजों को थांदला में बेहतर ईलाज सुविधा मिल सके इस हेतु प्रयास करेंगे व सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टॉफ की कमी व डिजिटल एक्सरे आदि आवश्यक उपकरणों की मांग केंद्र व मध्य प्रदेश शासन से करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version