अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जिला पंचायत भोपाल एवं कायनात ह्यूमन डेवलपमेन्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को विकासखण्ड फंदा के ग्राम पंचायत अरवलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ – साथ विशेष रूप से नेत्र, दंत एवं स्त्री रोग सम्बन्धी चिकित्सकीय दल की उपस्थिति में ग्रामवासियों तथा कार्यरत जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में अरवलिया ग्राम पंचायत के ग्रामों के साथ – साथ नजदीकी अन्य ग्रामों से आए ग्रामीणों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांधीनगर ब्लॉक फंदा एवं कायनात ह्यूमन डेवलपमेन्ट सोसायटी के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ को श्री आर.के. वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, भोपाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, फन्दा श्री उपेंद्र सेंगर द्वारा सम्मानित किया गया।
