मोमिन जमातखाना बुरहानपुर के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमातखाना बुरहानपुर के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप | New India Times

मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने बताया कि मोमिन जमातखाना अंसार नगर बुरहानपुर को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2021 को शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एक राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम मोमिन जमातखाना के सामने स्थापित अब्दुर रहमान नामक एक शादी हॉल में हुआ था। इस राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन शोएब औलिया एवं रिजवान द्वारा किया गया, जिसमें भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम के गेट पास में झूठे तरीके से एवं जानबूझ कर मोमिन जमात बुरहानपुर लेखबद्ध करके और मुझे बदनाम करने के लिए ये शर्मनाक करतूत की गई है, जिसकी हम एहले मोमिन जमात कठोर शब्दों में इस कृत्य की निंदा करते हैं एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत प्रेषित करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version