खाद्य विभाग ने बैरसिया क्षेत्र में अनेक दुकानों का निरीक्षण कर लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा गया सैंपल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

खाद्य विभाग ने बैरसिया क्षेत्र में अनेक दुकानों का निरीक्षण कर लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा गया सैंपल | New India Times

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने गुरुवार को बैरसिया क्षेत्र के अनेक दुकानों का निरीक्षण कर 6 से अधिक दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बैरसिया स्थित 6 रेस्टोरेंट और किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुऐ स्वीट्स के 3 नमूने एकत्र किये गये। इस दौरान बस स्टैण्ड स्थित राजकुमार रेस्टोरेंट से मगज के लड्डू और मावा के नमूने, शुभम रेस्टोरेंट से इमरती का नमूना एकत्र किया गया। शुभम रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थ खुले पात्रों में होना पाये जाने पर चेतावनी के साथ सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।

By nit

One thought on “खाद्य विभाग ने बैरसिया क्षेत्र में अनेक दुकानों का निरीक्षण कर लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा गया सैंपल”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version