यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के नेतृत्व में जिले में प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के बाद पुलिस ने दूसरे चरण में भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति-व्यवस्था, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने थाना सैंपऊ, कौलारी, बाडी सदर, बसेडी इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान मतदाताओं में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भयमुक्त होकर मतदान करने को प्रेरित भी किया गया। जिला पुलिस शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, चुनाव में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
