ईद मीलादुन्नबी के मौके पर जबलपुर, धार, बड़वानी में हुई घटनाओं के जांच की मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ईद मीलादुन्नबी के मौके पर जबलपुर, धार, बड़वानी में हुई घटनाओं के जांच की मांग को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल ने गुरूवार को गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर धार, जबलपुर, बड़वानी में हुई अप्रिय घटनाओं की जांच कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर गृह मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस घटना में दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी एवं पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. औसाफ़ शाहमीरी खुर्रम अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी भोपाल, क़ाज़ी अज़मत शाह मक्की प्रदेश अध्यक्ष, क़ाज़ी-मुफ्ती कमेटी भोपाल, श्रीअब्दुल नफीस प्रदेश संयोजक, ईद मीलादुन्नबी समारोह कमेटी मध्यप्रदेश, श्री फीरोज़ अहमद खान अध्यक्ष हिन्दू मुस्लिम एकता मंच भोपाल, क़ाज़ी सै. अनस अली नदवी अध्यक्ष ऑल इण्डिया उलेमा बोर्ड भोपाल, श्री नरेन्द्र गोलू यादव अध्यक्ष अहीर समाज कल्याण समिति, प्रो. याकूब सिद्दीकी अध्यक्ष म.प्र. शिक्षक कल्याण समिति, श्री मक़बूल अहमद मंसूरी अध्यक्ष म.प्र मंसूरी मुस्लिम समाज भोपाल, श्री मेवालाल कनर्जी अध्यक्ष संविधान बचाओ कल्याण समिति आदि लोग शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version