पंचायत समिति के चुनाव के प्रथम चरण में कुल 59.20 प्रतिशत हुआ मतदान, धौलपुर में 60.62 एवं राजाखेड़ा में 57.60 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पंचायत समिति के चुनाव के प्रथम चरण में कुल 59.20 प्रतिशत हुआ मतदान, धौलपुर में 60.62 एवं राजाखेड़ा में 57.60 प्रतिशत हुआ मतदान | New India Times

पंचायतीराज संस्था जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव 2021 के प्रथम चरण के मतदान पंचायत समिति धौलपुर एवं राजाखेड़ा क्षेत्र के सम्पन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पंचायत समिति धौलपुर एवं राजाखेड़ा में कुल 59.20 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति धौलपुर एवं राजाखेड़ा के कुल 2 लाख 51 हजार 735 मतदाताओं में से 1 लाख 49 हजार 25 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पंचायत समिति धौलपुर में 1 लाख 33 हजार 278 पंजीकृत मतदाताओं में से 80 हजार 799 मतदाताओं तथा पंचायत समिति राजाखेड़ा में 1 लाख 18 हजार 457 पंजीकृत मतदाताओं में से 68 हजार 226 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि धौलपुर में कुल 60.62 प्रतिशत तथा राजाखेड़ा में कुल 57.60 प्रतिशत मतदान रहा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया प्रातः 8 बजे प्रारंभ होने के साथ प्रातः 10 बजे तक धौलपुर में 11.99 प्रतिशत, राजाखेड़ा में 10.79 प्रतिशत, दोपहर 12 बजे धौलपुर में 27.26 प्रतिशत राजाखेड़ा में 25.21 प्रतिशत, सायं 3 बजे तक धौलपुर में 48.21 प्रतिशत राजाखेड़ा में 46.79 प्रतिशत तथा सायं 5 बजे तक धौलपुर में 60.19 प्रतिशत तथा राजाखेड़ा में 57.22 प्रतिशत मतदान रहा। फाइनल मतदान धौलपुर में 60.62 प्रतिशत एवं राजाखेड़ा का 57.60 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि दोनो पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version